एनएचआरसी ने प्रशासन से क़र्ज़ में फंसकर जान गंवाने वाले शख़्स के परिवार को आर्थिक मदद देने को कहा
https://thewirehindi.com/317614/nhrc-asks-district-admin-to-compensate-family-of-man-who-died-in-debt/ एनएचआरसी ने प्रशासन से क़र्ज़ में फंसकर जान गंवाने वाले शख़्स के परिवार को आर्थिक मदद देने को कहा सितंबर 2024 में यूपी के कुशीनगर ज़िले में मुसहर समुदाय से आने वाले शैलेश की संदिग्ध मौत हो गई थी. बाद में सामने आया था कि वे माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के क़र्ज़ जाल में फंसे थे. इस घटना पर द वायर में छपी एक रिपोर्ट के आधार पर मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. लेनिन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी. अब आयोग ने ज़िला प्रशासन को शैलेश के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है. मनोज सिंह 09/12/2025 भारत / विशेष आयोग को भेजी शिकायत में डॉ. लेनिन ने शैलेश की मौत की जांच, परिवार के लिए कर्ज माफी और आगे शोषण से बचाने के लिए आर्थिक मदद की मांग की थी. (फोटो: अरेंजमेंट/पीटीआई) कुशीनगर: माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कर्ज जाल में फंसे कुशीनगर जिले के जंगल खिरकिया गांव के गरीब मुसहर नौजवान शैलेश की 17 सितंबर 2024 की रात संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आ...